हाथरस जिले में अजान की पाबंदी को लेकर पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह खान ने एतराज जताया है। उन्होंने वहां के डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार से फोन पर बात भी की। पूर्व विधायक ने कहा कि वह कमिश्नर जीएस प्रियदर्शी से इस गंभीर मुद्दे पर बात करेंगे। पूर्व विधायक ने कहा कि पीएम मोदी मुसलमानों से घरों में नमाज पढ़ने की अपील कर रहे हैं और वह स्वयं भी चाहते हैं कि यह कोरोना वायरस ईद से पहले पहले तक खत्म हो जाए। इस तरह अजान पर रोक लगाना सही नहीं है।