फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू में आईसा की इंट्री महफूज बने कन्वीनर

Mon, 08 Feb 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में छात्र संगठन आईसा की इंट्री हो गई है। रविवार को एक कमेटी का गठन किया गया, जिसमें महफूज आलम को कन्वीनर एवं सरफराज एवं अरमुगा खान को को कन्वीनर बनाया गया है।
विज्ञापन


यह पहला मौका है जब एएमयू में आईसा इकाई का गठन किया गया है। जेएनयू छात्र संघ की उपाध्यक्ष सहला रसीद ने बताया कि एएमयू में आईसा की इकाई गठित कर दी गई है।

अब यहां के कार्यक्रम की जिम्मेदारी स्थानीय कमेटी की होगी। उन्होंने बताया कि फेलोशिप को लेकर 18 फरवरी को देश भर के विश्वविद्यालयों में कक्षा बहिष्कार का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


इसमें दूसरे संगठनों के साथ मिलकर हमलोग कैंपेन चला रहे है। हैदराबाद विश्वविद्यालय के दलित शोध छात्र रोहित एवं अन्य मसलों को लेकर जल्द ही कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें