फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकीपुर में पराली जलाते किसान को रंगे हाथ पकड़ा, कार्रवाई के निर्देश

Wed, 06 Nov 2019 05:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
विज्ञापन
कार्रवाई के निर्देश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एनसीआर सहित कई इलाकों में बढ़ते प्रदूषण और जहरीली हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती भी किसानों के आगे कम पड़ गई है। किसान अभी तक पराली जला कर वायु प्रदूषण बढ़ा रहे हैं। मंगलवार को ऐसे ही एक किसान को कृषि विभाग की टीम ने मौके पर पकड़ा है।
विज्ञापन


जनपद के खैर थाना क्षेत्र के तकीपुर गांव में मंगलवार कृषि विभाग की टीम ने एक किसान को खेत में धान की फसल के अवशेष (पराली) जलाते हुए रंगे हाथ पकड़ा। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार सिंह के मुताबिक हरवीर सिंह पुत्र गणपत सिंह ग्राम तकीपुर खैर को मौके पर पराली जलाते हुए पाया गया।

उसके खिलाफ संबंधित कृषि विभाग के ब्लाक स्तर के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। किसान के खेत का रकबा देखा जाएगा, जिसके आधार पर उसके खिलाफ जुर्माने की राशि तय की जाएगी। इस पूरे मामले से एसडीएम खैर अंजुम बी को अवगत कराया जाएगा। एसडीएम के स्तर से भी इस मामले में आपेक्षित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


मौसम साफ होने से प्रदूषण का स्तर घटा
मंगलवार को मौसम साफ होने से महानगर में पीएम 10 एवं पीएम 2.5 का स्तर कम हो गया। इससे निरंतर बढ़ते प्रदूषण से कराह रहे लोगों ने राहत की सांस ली। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी रामगोपाल ने बताया कि सोमवार को पीएम 10 का स्तर 236 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर था, जो मंगलवार को घटकर 172 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर रह गया है। जबकि गत दिवस पीएम 2.5 का स्तर भी 68 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर से घटकर 62 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर रह गया है।

पराली जलाते हुए पकडे गए किसान हरवीर सिंह से पुछताछ करते जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ।- फोटो : CITY OFFICE

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें