फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एआई बताएगा मरीज को कितनी देनी है बेहोशी की दवा

विज्ञापन
एएमयू। - फोटो : Archive
विज्ञापन
एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में मरीज को एनेस्थीसिया देने की प्रक्रिया को और स्मार्ट व सटीक बनाने की तैयारी हो रही है। मरीज की मॉनिटरिंग से लेकर एनेस्थीसिया की सटीक खुराक तय करने तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन



कॉलेज में दुनिया भर के एनेस्थीसिया विशेषज्ञों ने इस विषय पर मंथन किया। भारतीय एनेस्थीसियोलॉजिस्ट कॉलेज के सातवें अंतरराष्ट्रीय एवं 17वें राष्ट्रीय सम्मेलन में अमेरिका, ब्रिटेन, यूएई, सऊदी अरब और सिंगापुर समेत कई देशों के 20 विशेषज्ञ पहुंचे हैं। सम्मेलन में 300 से अधिक डेलीगेट्स और 100 फैकल्टी सदस्य भाग ले रहे हैं। विशेषज्ञों ने स्मार्ट एनेस्थीसिया, एआई आधारित मॉनिटरिंग, रोबोटिक असिस्टेंस और प्रिसिजन डोज पर विचार साझा किए।


डीन डॉ. प्रदीप जैन ने बताया कि एआई आधारित सिस्टम एनेस्थीसिया देने के दौरान मरीज की निगरानी और उपचार को बेहतर बनाने में मददगार हो सकता है। हालांकि, इलाज का अंतिम निर्णय एआई नहीं, बल्कि डॉक्टर का अनुभव और मानवीय विवेक ही करेगा। प्रो. हम्माद उस्मानी ने बताया कि एएमयू में पहली बार इस स्तर का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित हो रहा है। संचालन डॉ. उबैद अहमद सिद्दीकी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें