फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं फिर टलीं, तैयारियोें पर फिरा पानी

Fri, 11 Mar 2016 01:50 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
परीक्षाएं - फोटो : अलीगढ़/ब्यूराो
विज्ञापन
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं एक बार फिर से स्थगित कर दी गईं। 11 मार्च को तीन पालियों में बीकॉम वोकेशनल की परीक्षा होनी थी। कुलपति मुंबई में हैं, उनके लौटने के बाद परीक्षा की अगली तिथि घोषित की जाएगी। यूनिवर्सिटी की परीक्षा स्थगित होने से नोडल केंद्र  व अन्य परीक्षा केंद्रों पर पूरे  दिन हुई तैयारी पर पानी फिर गया। देर शाम परीक्षा स्थगित होने की जानकारी मिलने पर डीएस कॉलेज की प्राचार्या व नोडल केंद्र प्रभारी यूनिवर्सिटी के अधिकारियों से संपर्क में साधते रहे।
विज्ञापन

गुरुवार शाम शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय के खंदारी कैंपस स्थित गेस्ट हाउस में परीक्षा न कराए जाने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि परीक्षा शुल्क जमा कराए बिना प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं, फीस के चक्कर में ही विश्वविद्यालय के कर्मचारी सत्येंद्र सिंह की हत्या हुई है। कुछ छात्रों ने भी बिना तैयारी के मुख्य परीक्षा कराने का विरोध किया। इसके बाद परीक्षा नियंत्रक ने कुलपति से फोन पर वार्ता करने के बाद परीक्षा स्थगित करने की घोषणा की।   
शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अखिलेश चौधरी का कहना है कि 6.54 लाख छात्र-छात्राओं में से 3.13 लाख की फीस जमा हुई है। फीस प्रकरण में ही कर्मचारी सत्येंद्र सिंह की हत्या हुई। इसके बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन फीस भरने के लिए सख्ती नहीं कर रहा। प्रदर्शन करने वालों में अरविंद गुप्ता, अनिल श्रीवास्तव, आनंद टाइटलर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

अव्यवस्थाओं का दूसरा नाम डॉ बीआर अंबेडकर विवि, आगरा है।
इस बार शुरू में 1 मार्च से परीक्षाएं कराने की घोषणा की गई थी लेकिन विवि के एक कर्मी की हत्या के बाद यह परीक्षाएं 11 मार्च से शुरू करने की घोषणा कर दी गई। इसके लिए स्कीम भी तय कर दी गई। डीएस कॉलेज को नोडल केंद्र बना दिया गया। बुधवार को यह तय हुआ कि जिले के 84 केंद्रों पर परीक्षा होगी। उसके बाद दो केंद्र और बढ़ा दिए गए हैं। फिर कुछ  घंटे बाद  दो अन्य कॉलेजों पर परीक्षा  होने की सूचना आई। उत्तर पुस्तिकाएं भी भिजवा दी गई।  ऐन वक्त पर केंद्र निर्धारण हुए लेकिन काफी परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र अपलोेड नहीं किए गए। गुरुवार की सुबह यह जानकर किअब शुक्रवार से परीक्षाएं होंगी। सारी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाता रहा कि नोडल केंद्र पर देर शाम यह खबर आ गई कि विवि प्रशासन ने फिर परीक्षा स्थगित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें