मौके पर पहुंची गभाना पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दौड़ा दिया। अभ्यार्थियों की मांग है कि तीनों सेनाओं के प्रवेश के लिए फिजिकल, मेडिकल पास करने वाले अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा करा कर जल्द नियुक्ति दी जाए। तीनों सेनाओं व पुलिस में पूर्व भर्ती प्रक्रिया को लागू किया जाए।
एसडीएम कोल संजीव औझा ने बताया कि अभ्यार्थियों ने क्वारसी क्षेत्र में रामघाट रोड पर पीएसी के निकट अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों को सेना व पुलिस भर्ती में वरीयता देने का विरोध करने के साथ रक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन को उचित माध्यम से रक्षा मंत्री के पास तक पहुंचा दिया जाएगा।
एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि गभाना के सोमना मोड़ हाईवे पर सेना की भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया था। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत कर प्रदर्शन को खत्म करा कर शांति व्यवस्था कायम की।