फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कृषि उत्पाद कंपनी को एजेंट-कर्मियों ने लगाई 50 लाख की चपत

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र की प्रतिभा कालोनी में संचालित कृषि उत्पाद कंपनी बायोसन एग्री क्रप साइंस प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों द्वारा कंपनी के साथ 50 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली गई। इस मामले में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने एसएसपी से मुलाकात कर वाकया बताया। जिसके बाद कंपनी के दस कर्मचारियों पर बन्नादेवी में मुकदमा दज हुआ है।
विज्ञापन



यह मुकदमा कंपनी के प्रबंध निदेशक रामकुमार अग्रवाल की ओर से दर्ज कराया गया है। उनकी फर्म में कृषि उत्पाद बनते हैं। उनकी बिक्री के लिए एरिया वार कमीशन एजेंट व कुछ कर्मचारी कार्यरत हैं। यह कमीशन एजेंट व कर्मचारी डीलरों व सहकारी समितियों को कंपनी के उत्पाद बेचते हैं और वहां से भुगतान लेकर आते हैं। वह भुगतान कंपनी में जमा किया जाता है। मगर पिछले दिनों कंपनी के ऑडिट में कई जगह से भुगतान मिलने और कंपनी में जमा न होने की बात सामने आई।


इस पर जब जांच की गई तो पाया कि लालपुर नौहझील मथुरा के उपेंद्र चौधरी ने 8.75 लाख रुपये जमा नहीं किए। उनके पिता बैनी सिंह व चाचा राजबहादुर गारंटर हैं। वे भी रुपये दिलाने से मुकर गए। इसी तरह गढ़ हापुड़ के निरंजन ने सहकारी समितियों से 2.64 लाख रुपये लिए, बुलंदशहर बनवाई के सौरभ शर्मा ने 38491 रुपये लिए, सिदामई हाथरस के कुलदीप सिंह ने 3.35 लाख लिए, ब्रजपाल शर्मा ने 2.18 लाख रुपये लिए, नवीन कुमार
विज्ञापन



मित्तल ने तीन लाख रुपये लिए, राकेश कुमार ने अग्रिम धन 50 हजार रुपये लिया, खैर के राम निवास शर्मा ने अग्रिम धन 40 हजार रुपये लिए मगर कंपनी में जमा नहीं कराए। सौंख रोड मथुरा के अंशुमन पाराशर की सिफारिश पर रखे गए हरदोई के आरपी सिंह ने 2.70 लाख, करहल की शाक्य ट्रेडिंग कंपनी, जैन बंधू भंडार, आगरा की रावत खाद भंडार से क्रमश: 2.57 लाख, 1.38 लाख का गबन किया। इन सभी से जब पूछताछ की गई तो ये रुपया देने के बजाय भला बुरा कहने लगे। इस मामले में एसएसपी के निर्देश पर मुकदमा लिखा गया है। इंस्पेक्टर ने मुकदमे की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें