फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गाबाड़ी में खेला सिंदूर, प्रतिमा का किया विसर्जन

सार

मैरिस रोड स्थित दुर्गाबाड़ी में बुधवार को सम्मीलनी में महादशमी पूजा का आयोजन हुआ।माता रानी के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा।दर्पण विसर्जन के पीछे मान्यता है कि देवी मां दुर्गा अपने ससुराल चली जाती हैं, फिर एक साल बाद दोबारा मायके आती हैं।
विज्ञापन
मैरिस रोड स्थित दुर्गाबाड़ी में दुर्गाबाड़ी सम्मीलानी महोत्सव में विसर्जन यात्रा में एक दूसके ? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैरिस रोड स्थित दुर्गाबाड़ी में बुधवार को सम्मीलनी में महादशमी पूजा का आयोजन हुआ। मां अंबे की महाआरती में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। माता रानी के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। दर्पण विसर्जन के साथ ही दुर्गा पूजन महोत्सव का समापन हो गया। दर्पण विसर्जन के पीछे मान्यता है कि देवी मां दुर्गा अपने ससुराल चली जाती हैं, फिर एक साल बाद दोबारा मायके आती हैं।
विज्ञापन

इसी के साथ सुहागिन महिलाओं ने मां का वरण किया और सिंदूर खेलने की परंपरा का निर्वहन किया। महिलाओं ने मां को मिठाई एवं पान खिला कर उनकी शुभ यात्रा की कामना की। परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और सौभाग्य की प्रार्थना की। कार्यक्रम में दीपा बंगवास, सोमा चटर्जी, नीतू, कविता, जयश्री, नवनीता, सपना शुभ्रा, मीनाक्षी ,यामिनी, मौसमी, रीया, रीतू आदि का सहयोग रहा।
शाम को महाआरती के बाद मां की प्रतिमा का हरदुआगंज की नहर में विसर्जन हुआ। दुर्गाबाड़ी से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान भक्तगणों ने नृत्य किया। भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इसके बाद शांति जल प्रदान किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर सचिव जगदीश भट्टाचार्य, अध्यक्ष चंदन चटर्जी, कोषाध्यक्ष भोलानाथ अधिकारी, भोग अध्यक्ष बाबू मुखर्जी , मोहर सिंह , तापस दत्ता अशोक चक्रवर्ती , बाबू मोइत्रा, डॉ एसएस, अशोक विश्वास ,संजय मुखर्जी, शुभा बनर्जी ,बनिता दास गुप्ता, डॉ प्रभात दास गुप्ता, तापस बनर्जी, शुभ्रा अधिकारी, आशु सर्खल, अंजू चटर्जी कविता राय, बिना दास, संध्या साहू मिहिर राय, सुबिर राय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें