फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: महिला की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

Sat, 24 Nov 2018 09:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
नगला चौबे में मारपीट व पथराव में महिला की मौत के बाद शनिवार को आक्रोशित महिलाओं ने थाना हाथरस गेट का घेराव कर जमकर हंगामा किया। महिलाओं ने थाने के सामने कुछ देर के लिए जाम लगा दिया। महिलाओं की राहगीरों व यात्रियों से भी जमकर तड़का-भड़की हुई। इस दौरान पुलिसकर्मियों से भी महिलाओं की तीखी नोक-झोंक हुई। नौबत धक्का-मुक्की तक आ गई।
विज्ञापन


महिलाओं का आरोप था कि पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। मृतका के परिजनों को आर्थिक सहायता की भी मांग इन महिलाओं ने की। बाद में मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने इन महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत किया। इधर, नगला चौबे में पूरे दिन तनाव बना रहा। पोस्टमार्टम के बाद मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला चौबे में शुक्रवार को नाली के विवाद में जमकर मारपीट व पथराव हुआ था। इसमें गायित्री (55वर्ष) की मौत हो गई थी। घटना को लेकर पुलिस ने लेटलतीफी बरती थी। इसे लेकर मृतका के पक्ष के काफी लोग, जिसमें काफी महिलाएं थी, थाना हाथरस गेट आ गई। इन लोगों ने थाने को घेर लिया और पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


कुछ महिलाएं थाने के अंदर घुस गई और पुलिसकर्मियों से तीखी नोक-झोंक व धक्का-मुक्की हुई। इसी दौरान अन्य महिलाओं के थाने के बाहर आकर जाम लगा दिया। इस दौरान जब कुछ राहगीरों ने वहां से निकलने की कोशिश की तो महिलाओं की उनसे भी तड़का-भड़की हो गई। कुछ महिलाओं ने ईंट उठा ली। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका।

जाम लगाने वाले लोगों का आरोप था कि पुलिस ने गायित्री के हत्या का मुकदमा धारा 302 में दर्ज नहीं किया है, बल्कि धारा 304 में दर्ज किया है। पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं कर रही। जाम लगा रहे लोगों ने मृतका के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की भी मांग की। बाद में कुछ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया और कार्रवाई का भरोसा दिलाया, तब कहीं जाकर इन लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें