फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादी की मौत के बाद कलह में दंपति ने खाया जहर

Mon, 11 Apr 2016 01:41 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के बन्नादेवी इलाके की दलित बस्ती सराय लवरिया में परिवार में दादी की मौत के बाद सुबह-सुबह दंपति ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। हालांकि आनन-फानन दोनों को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल किसी पक्ष से पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन

वाकया कुछ इस तरह हुआ नगर निगम में संविदा पर रूम ऑपरेटर के पद पर तैनात पंकज की 28 फरवरी 2014 को शादी ज्योति निवासी सिकंदराराऊ संग शादी हुई। वह रात नौ बजे काम से घर लौटा तो उसे खबर लगी कि दादी की तबियत ज्यादा खराब है। इस पर वह बिना खाना खाए बराबर बूआ के घर रह रहीं दादी को देखने जाने लगा। इस पर ज्योति ने कहा कि पहले खाना खाते जाओ। इसी बात पर विवाद हो गया और विनोद बिना खाना खाए चला गया। इसके बाद देर रात जब लौटा तो खाने को लेकर फिर दंपति में विवाद शुरू हो गया। इसी बीच पता चला कि रात करीब दो बजे दादी की मौत हो गई।
सुबह तक सभी लोग शोक में ही रहे। तभी अचानक नौ बजे करीब फिर दंपति में रात के विवाद में कहासुनी शुरू हो गई। इसी बीच अचानक ज्योति ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे वह बेहोश होकर गिर गई और सिर में चोट लग गई।
विज्ञापन

यह जानकारी मिलने पर पंकज ने भी वही जहरीला पदार्थ खा लिया। इस पर आनन-फानन परिजन दोनों को अस्पताल ले गए। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर पंकज की हालत में सुधार हुआ, जबकि ज्योति की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। अभी परिजन कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। एसओ बन्नादेवी विनोद कुमार के अनुसार समाचार लिखे जाने तक किसी पक्ष की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें