फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार के बाद दस दिन तक नहीं निकलने दिया गांव से

Fri, 16 Sep 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दादों थाना क्षेत्र के एक गांव में दबंग परिवार के दो युवकों ने चारा काटने गई युवती को खेत में दबोच कर बलात्कार किया। इसके बाद दस दिन तक गांव से बाहर नहीं निकलने दिया। गुरुवार को छिपते-छिपाते पिता के साथ थाने पहुंचकर युवती ने इंसाफ की पुकार लगाई है। उधर थानाध्यक्ष ने युवती की तहरीर पर कार्रवाई के बजाए तहरीर मिलने से ही इनकार किया। कहा कि अगर तहरीर आती है तो जांच करेंगे और फिर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बताते हैं कि दस दिन पूर्व इस युवती को खेत में तमंचा लगाकर दो युवकों ने बंधक बनाया था। दोनों ने उसके साथ दुराचार किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
घर लौटी युवती ने परिजनों को जानकारी दी। पिता उसे लेकर थाने के लिए निकले तो रास्ते में  घेरकर जान से मारने की धमकी देते हुए  घर लौटने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद गांव से बाहर  जाने वाले रास्ते पर पहरा बिठा दिया। किसी तरह युवती और  उसका पिता  गुरुवार  को थाने पहुंचा। पिता-पुत्री ने बताया कि दबंग युवक बलात्कार के बाद से लगातार धमकियां दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें