फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफिया ऋषि के बाद अब मुनीष पर भी रासुका तामील

सार

पिछले वर्ष प्रदेश भर की सुर्खियों में रहे जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।बता दें कि इस कांड में 100 से अधिक मौत हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले वर्ष प्रदेश भर की सुर्खियों में रहे जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में अब मुख्य आरोपियों में शामिल माफिया ऋषि के बाद अब उसके बड़े भाई मुनीष शर्मा पर रासुका तामील किया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश के इतिहास में सबसे ज्यादा मौत वाले इस कांड में जेल में निरुद्ध मुख्य आरोपी माफिया ऋषि शर्मा पर पिछले माह मैनपुरी जेल में रासुका तामील कराया गया था। अब उसके बड़े भाई मुनीष शर्मा पर एसएसपी कलानिधि नैथानी द्वारा 1500 पेज की रासुका रिपोर्ट तैयार कराई गई, जिस पर डीएम का अनुमोदन मिलते ही बुधवार रात रासुका फिरोजाबाद जेल में तामील कराया गया। बता दें कि इस कांड में 100 से अधिक मौत हुई थीं। जिनके मुख्य आरोपियों में जवां के ऋषि मुनीष के अलावा गोंडा धारा गढ़ी के अनिल चौधरी, हाथरस के शिवकुमार, विपिन यादव आदि हैं। इन सभी पर गैंगेस्टर में कार्रवाई हो चुकी है और संपत्तियां भी कुर्क हो चुकी हैं। अब इनकी जमानतें होना शुरू होते देख रासुका तामील कराया जा रहा है। एसएसपी ने अब मुनीष पर बुधवार रात रासुका तामील कराए जाने की पुष्टि की है। अब इसे प्रदेश स्तरीय बोर्ड कन्फर्म करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें