फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग अधिवक्ता दंपति की लूटपाट के बाद हत्या

Thu, 26 May 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हत्या - फोटो : महीपाल ‌सिंह
विज्ञापन
शहर के जेएन मेडिकल रोड पर कोठीनुमा मकान में रहने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता एवं सिविल बार एसोसिएशन की एल्डर कमेटी के सदस्य एमवाई उमर फारुख (75) और उनकी पत्नी अजीज फातिमा (70) की मंगलवार रात हत्या कर दी गई। पुलिस को मकान में हत्या से पहले लूटपाट के सबूत मिले हैं।
विज्ञापन

दोनों बुजुर्गों के शव चादर के टुकड़े से बंधे मिले। बुधवार की सुबह नौकरानी के आने के बाद दोहरे कत्ल का खुलासा हुआ। इस घटना से इलाके में तनाव है। पुलिस अधिकारी वारदात को पुरानी रंजिश के नजरिए से भी देख रहे हैं। पड़ोस में रहने वाले कारोबारी की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
 अधिकवत्ता दंपति नि:संतान थे। वे सिविल लाइंस इलाके के सरसैयद नगर मेडिकल रोड स्थित सफीना अपार्टमेंट के बगल की गली में पिछले कई दशकों से कोठीनुमा मकान में रह रहे थे। उन्हाेंने एक बिहारी मजदूर परिवार की बेटी शाइस्ता को गोद ले रखा था। पांच माह पूर्व लव मैरिज करने के बाद वह अलीगढ़ में ही अलग रह रही है। पुलिस को अब तक की छानबीन से जो सुबूत मिले हैं उससे अनुमा है कि रात में किसी समय अज्ञात बदमाश छत पर चढ़ कर जाल की सरिया उखाड़कर पानी के पाइप की मदद से नीचे उतरे।
विज्ञापन

इसके बाद पहले बैडरूम में सो रही अजीज फातिमा को बेड की चादर से हाथ बांधकर चादर के टुकड़े से गला घोंटा गया। इसके बाद गेस्ट रूम/ऑफिस में मौजूद अधिवक्ता उमर को इसी तर्ज पर शिकार बनाया गया। फिर पूरे घर की तलाशी लेने के बाद माल लेकर चलते बने।
बुधवार सुबह करीब 11 बजे रोजाना की तरह साफ-सफाई को आने वाली नौकरानी रेहाना ने घर का मुख्य दरवाजे के साथ गेस्टरूम/ऑफिस को जाने वाली गैलरी का दरवाजा खुला देखा। अंदर जाने पर उसे टूटे ताले और सामान बिखरे मिले। उसकी नजर जब लाश पर पड़ी तो चीखती निकल गई। उसकी आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले कारोबारी की पत्नी वहां आ गईं।
इसके  बाद उनके पति मीर आरिफ अली और अन्य लोगों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही आरिफ अपनी फैक्ट्री से और सिविल लाइंस के इंस्पेक्टर सूर्यकांत द्विवेदी, डीआईजी गोविंद अग्रवाल, एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव, एसपी देहात डॉ. ब्रजेश सिंह, सीओ तृतीय राजीव सिंह, फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वायड, क्राइम ब्रांच आदि के लोग वहां पहुंच गए। जानकारी मिलते पर शहर व शहर के बाहर रहने वाले अधिवक्ता के रिश्तेदार और दत्तक पुत्री भी मौके पर पहुंच गए। मीर आरिफ की तहरीर पर लूट व हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। घर से माल गया या नहीं। गया  है तो कितने का, यह जांच से ही साफ हो पाएगा।
----------
- वरिष्ठ अधिवक्ता दंपति की घर में बेरहमी से गला दबा व हाथ पैर बांधकर हत्या की गई है। घर का पूरा सामान बिखरा मिला। जिसे देखकर लूट का अंदेशा होता है। फिर भी निजी रंजिश को ध्यान में रखकर भी जांच-पड़ताल की जा रही है। वैसेे पूरी जांच के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी। कुछ साक्ष्य  मिले हैं और कुछ संदिग्ध भी निशाने पर हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-गोविंद अग्रवाल, डीआईजी रेंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें