फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पिता ने ही की थी बेटे की हत्या, शव बोरे में बंद कर खेत में फेंका

Sun, 18 Dec 2022 08:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के गांव तारापुर से लापता युवक का शव बोरे में बंद उसके पिता के ही खेत में मिला। पिता काे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, तो उसने बेटे की हत्या कुबूल कर ली।
विज्ञापन
खेत प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के गांव तारापुर से लापता युवक की उसके पिता ने ही पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। शनिवार सुबह खेत से बोरी में बंद शव मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने जब जांच शुरू की तो भेद खुल गया। देर शाम पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। उसने हत्या स्वीकार कर ली है। देर रात पुलिस आरोपी से पूछताछ व अन्य परिजनों की भूमिका की जांच कर रही थी।

विज्ञापन


गांव तारापुर का 24 वर्षीय रवि 14 दिसंबर की रात घर में झगड़ा होने के बाद से गायब था। इसे लेकर उसके चाचा शंकर ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस उसे तलाश ही रही थी कि पुलिस को रात में वनखंडी महादेव मंदिर के पास खेत में पुराने कुएं में शव होने की खबर मिली। इस पर जब शव तलाशा गया, तो कुछ नहीं मिला। लापता युवक रवि के पिता जयप्रकाश के खेत में रवि का शव धान की पराली में बोरे में बंद मिला। सूचना पर सीओ इगलास राघवेंद्र सिंह, एसओ उमेश शर्मा पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 

पुलिस को सबसे पहला संदेह रवि के पिता पर ही गया, क्योंकि गुमशुदगी जांच के दौरान ही पिता अपने पुत्र के गलत संगत में पड़ने और मारपीट करने का आरोप लगा रहा था। इस पर पुलिस ने जब पिता से पूछताछ शुरू की, तो वह टूट गया और बेटे की पीट-पीटकर हत्या करना स्वीकार कर लिया। सीओ इगलास राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पिता ने स्वीकार किया है कि उसने ही रवि की हत्या की थी। अन्य पहलुओं पर जांच व पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें