फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलशी पैटर्न के बाद पुनीत बालन लेकर आ रहे हैं जग्गु आणि जुलियट

Fri, 08 Jan 2021 10:18 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
जग्गु आणि जुलियट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सामाजिक फिल्म मुलशी पैटर्न को मिली अपार सफलता के बाद निर्माता पुनीत बालन ने एक और नई फिल्म जग्गु आणि जुलियट बनाने की घोषणा की है। मशहूर सिनेमैटोग्राफर महेश लिमये द्वारा निर्देशित और संगीतकार अजय-अतुल के संगीत से सजी इस फिल्म का उत्सुकतावर्धक पहला पोस्टर सोशल मीडिया में हाल ही में रिलीज किया गया है। 

विज्ञापन


मराठी के अलावा बॉलीवुड में भी सिनेमैटोग्राफर के रूप में अपनी अलग पहचान बनाने वाले महेश लिमये को संवेदनशील विषय पर बनी फिल्म 'यलो' के लिए सर्वोत्कृष्ट निर्देशन के लिए हाल ही में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। अब फिर एक बार महेश लिमये का निर्देशन जग्गु आणि जुलियट के माध्यम से दर्शकों को देखने को मिलेगा। साथ ही अपनी संगीत से दर्शकों पर जादू चलाने वाले संगीतकार अजय-अतुल जग्गु आणि जुलियट में एक बार फिर अपने संगीत का जादू बिखेरते नजर आएंगे।  

इस फिल्म की कहानी और स्क्रिप्ट महेश लिमये, गणेश पंडित और अंबर हडप ने लिखी है। फिल्म के डायलॉग गणेश पंडित और अंबर हडप ने लिखे हैं।

सोशल मीडिया में जारी फिल्म के पोस्टर में दो अनजान लोग एक दुसरे के हाथों में हाथ लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। इसे लंदन के बिग बेन का बैकग्राउंड मिला है। इस पोस्टर में दिखाई देने वाले हाथ किसके हैं, इसके बारे में फिलहाल जानकारी नहीं दी गई है। इस फिल्म की 90 प्रतिशत शूटिंग यूरोप में होने वाली है।
विज्ञापन


जग्गु आणि जुलियट फिल्म को लेकर निर्माता पुनीत बालन ने बताया कि, हमारी पहली फिल्म मुलशी पैटर्न सामाजिक विषय पर बनी थी, वह दर्शकों को खूब पसंद आई। कोरोना के संकट के दौरान हमनें सामाजिक संदेश देने वाली तीन लघु फिल्म बनाई, उसे दुनियाभर से लोगों का काफी अच्छा प्रतिसाद मिला। हम 2012 में दर्शकों को आनंद देने के लिए अलग विषय पर बनी जग्गु आणि जुलियट फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस साल की दिवाली पर दर्शकों के लिए परिवार के साथ देखने के लिए यह काफी बेहतरीन फिल्म होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें