फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 साल के बाद पानी की किल्लत से जूझेगा अलीगढ़ : राजेंद्र

विज्ञापन
अलीगढ़ पब्लिक स्कूल में हिमालय दिवस पर कार्यक्रम में मंचासीन प्राचार्य जकिया अथर सिद्दीकी, जल प? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
जलपुरुष राजेंद्र सिंह ने कहा कि बात कड़वी हैं, लेकिन सच है। अगर नहीं अभी चेते तो 15 साल के बाद अलीगढ़ पानी की किल्लत से जूझेगा। जो लोग खुद को पानीदार कहते हैं, तो बे पानीदार हो जाएंगे।
विज्ञापन

सोमवार को वह डीएस कॉलेज के सभागार में विद्यार्थियों से रूबरू थे। उन्होंने कहा कि ट्यूबवेल से सिंचाई की खातिर पानी का जिस तरह से दोहन किया जा रहा है, वह भविष्य के लिए शुभ संकेत नहीं है। जल संकट से बचना है तो धरती का पेट भरना होगा। यह पेट हरियाली व तालाब भरने से भरेगा, जिसके लिए सबकी सहभागिता जरूरी है। धरती का शोषण बंद कर उसके पोषण पर चिंतन-मनन की जरूरत है। लगातार भूजल का स्तर गिर रहा है, इसलिए अलीगढ़ के लोगों को ही पानी के लिए नीति, रीति बनानी होगी। यह लड़ाई मुखर होकर लड़नी होगी। धरती बुखार के गिरफ्त में आ चुकी है। अब तीसरा विश्व युद्ध पानी के लिए होगा। जलपुरुष ने विद्यार्थियों को जल संरक्षण के लिए संकल्प दिलाया। इस अवसर पर औटा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. रक्षपाल सिंह, औटा अध्यक्ष डॉ. मुकेश भारद्वाज, डॉ. अवनीश सिंह, डॉ. वाईपी सिंह, डॉ. हरीश, सुबोधनंदन शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिमालय को प्रदूषण से बचाएं : जलपुरुष
अलीगढ़ पब्लिक स्कूल में हिमालय दिवस पर जलपुरुष राजेंद्र सिंह ने कहा कि हिमालय को हरा-भरा व प्रदूषण रहित रखना हम सबका कर्तव्य है। गगन पब्लिक स्कूल, शांति निकेतन स्कूल, एपीएस के बच्चों ने गीत, कविता, भाषण से हिमालय की महत्ता को बताया।
विज्ञापन

स्कूल की ओएसडी प्रो. जकिया अथर सिद्दीकी ने मुख्य अतिथि जलपुरुष का स्वागत किया। इस अवसर पर गांधी फाउंडेशन से रमेश चंद्र शर्मा, बालाजी एजूकेशन के डायरेक्टर डॉ. जगदीश चौधरी, सुबोधनंदन शर्मा, प्रो. लियाकत अली राव आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. फातिमा जेहरा, छात्र साद इरशाद ने किया। कार्यक्रम संयोजक इरशाद हुसैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें