फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Weather: आठ दिन बाद पारा आया 40 के नीचे, गर्मी से राहत नहीं

Thu, 23 May 2024 05:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मौसम विभाग के अनुसार 26 मई तक लू के थपेड़े लोगों को परेशान करेंगे। वहीं, तापमान 46 पार जाएगा। 
विज्ञापन
नौरंगाबाद में तेज घूप में केप लगाकर, कपड़ा ओढ़कर जाती युवती - फोटो : नितिन गुप्ता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग बेहाल हैं। हालांकि, आठ दिन बाद 22 मई को अधिकतम तापमान में गिरावट जरूर आई है, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली।

विज्ञापन


22 मई को जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हवाओं के चलने से अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की गिरावट आई। 14 मई के बाद तापमान 40 डिग्री के नीचे आया है। लेकिन, गर्मी का प्रकोप बरकरार रहा। सुबह से लोग पसीने में तरबतर नजर आए। शरीर को झुलसा देने वाली गर्म हवाओं ने लोगों का हाल बेहाल किया। मौसम विभाग के अनुसार 26 मई तक लू के थपेड़े लोगों को परेशान करेंगे। वहीं, तापमान 46 पार जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें