फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ : कारोबारी के यहां से जांच को लिया खोया का नमूना

विज्ञापन
अचल ताल पर खोवे की दुकान पर सैंपल भरते एफडीए के अधिकारी। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम शनिवार को महानगर के गांधीपार्क क्षेत्र के जीटी रोड स्थित अचल ताल पर पहुंच गई। टीम ने नव दुर्गा मावा स्टोर से खुले में बिक रहे खोया का नमूना संग्रहित कर उसे जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाया है। अमर उजला ने शनिवार के अंक में स्वास्थ्य से खिलवाड़ सो रहा प्रशासन शीर्षक से प्रमुखता से फोटो खबर प्रकाशित की थी। यहां खोया को खुले में बेचा जा रहा था और उस पर मक्खियां भिनभिना रही थीं।
विज्ञापन

इससे जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा था। सहायक आयुक्त खाद्य -2 सर्वेश मिश्रा के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों का दल सुबह ही अचलताल पहुंच गया और खाद्य पदार्थ खोया का एक नमूना भरा। यहीं के मोहल्ला गांधीनगर स्थित मनमोहन गुप्ता के खाद्य प्रतिष्ठान मोहिनी ट्रेडर्स से चाय का एक नमूना लिया गया।
तहसील गभाना के कस्बा पिसावा में शिव कुमार के प्रतिष्ठान शिव किराना स्टोर से सरसों के तेल का एक नमूना, तहसील कोल के ग्राम भीकमपुर स्थित खाद्य कारोबारकर्ता अरविंद के प्रतिष्ठान से पीनट बटर का एक नमूना जांच को संग्रहित किया गया। सहायक आयुक्त खाद्य सर्वेश मिश्रा ने बताया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम को कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें