दिवाली का त्योहार मनाने के साथ-साथ जेल में भैयादूज की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस दिन बंदियों से मुलाकात के लिए आने वाली बहनों की भीड़ को देखकर इंतजाम किए जा रहे हैं।
दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व है। इस बार 22 अक्तूबर को अन्नकूट एवं गोवर्धन पूजा होगी और 23 अक्तूबर को भैया दूज मनाई जाएगी। स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज के अनुसार अनुराधा नक्षत्र और शोभन योग में 22 अक्तूबर को भगवान गोवर्धन की पूजा होगी। 23 अक्तूबर को भाई दूज का पर्व मनेगा। भाई दूज को यम द्वितीया भी कहते हैं। ब्रजमंडल में इस दिन बहनें यमुना नदी में खड़े होकर भाइयों को तिलक कर उनके दीर्घायु होने की कामना करती हैं।
विज्ञापन
जेल में भैयादूज की तैयारियां शुरू, बाहर से नहीं जाएगी मिठाई
दिवाली का त्योहार मनाने के साथ-साथ जेल में भैयादूज की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस दिन बंदियों से मुलाकात के लिए आने वाली बहनों की भीड़ को देखकर इंतजाम किए जा रहे हैं। जेल के वरिष्ठ अधीक्षक बिजेंद्र सिंह के अनुसार भैयादूज के मौके पर मुलाकात कराई जाएगी। जेल में सुरक्षा कारणों से बाहर से मिठाई लाना प्रतिबंधित रहेगा। जेल में ही मिठाई बनवाई जा रही है। सिर्फ तिलक के लिए रोली-चावल व अन्य पूजा सामग्री ही मान्य होगी।