फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पातालेश्वर महादेव का अभिषेक कर प्रशासन को सद्बुद्धि की प्रार्थना की

Thu, 27 Feb 2025 01:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर बिजौली स्थित पातालेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर शासन-प्रशासन को सद्बुद्धि देने की भगवान से प्रार्थना की गई। सांकरा गंगाघाट पर्यटन विकास सेवा समिति रजि. और भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सांकरा में पक्का गंगा घाट सहित सांकरा के विकास की भगवान शिव से मांग की।
विज्ञापन




कहा कि सांकरा में पक्का गंगाघाट, राजा शंकर सिंह के किले को पर्यटन स्थल का दर्जा दिए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर लंबे समय से क्षेत्रीय लोग मांग करते आ रहे हैं। पूर्व में प्रशासन ने सांकरा में पक्का घाट प्रस्तावित भी किया था। बाद में उसका स्थान परिवर्तित कर दिया गया।



दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं ने महाशिवरात्रि पर इन्हीं मांगों को लेकर गंगा में स्नान करने के बाद सांकरा से बिजौली तक के मंदिरों में भगवान शिव का गंगा जल अभिषेक करते हुए पातालेश्वर महादेव के दरबार में पहुंचे थे। समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनय यादव और भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष रामअवतार सिंह यादव ने कहा कि संयुक्त रूप से इस संघर्ष को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन




आदेश कुमारी ने घाट में वस्त्र बदलने के लिए स्थान होने के कारण महिलाओं को होने वाली परेशानी की समस्या उठाई। इस मौके पर देवेंद्र सिंह यादव, जगदीश यादव, भोले यादव, सुभाष चंद्र, बॉबी गुप्ता, रमन प्रताप, विनोद कुमार, जयपाल सिंह, अरुण कुमार, अभय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें