ड्रेन से निकाल कर सड़क पर छोड दी गई सिल्ट
- फोटो : संवाद
कस्बा के गोंडा-अलीगढ़ मार्ग के समानांतर गुजर रहे तारापुर ड्रेन की बृहस्पतिवार को जेसीबी से सफाई कराई गई। सफाई से पानी का बहाव तो तेज हो गया लेकिन सिल्ट सड़क पर डालने से राहगीरों व स्थानीय दुकानदारों की परेशानी बढ़ गई है।
करीब 15 दिन पूर्व लगातार तीन दिन हुई बारिश के कारण समीपवर्ती गांव तारापुर की फसलों में पानी भर गया था। यहां से पानी की निकासी का एकमात्र साधन तारापुर ड्रेन है। बारिश बंद होने के 15 दिन बाद भी खेतों से पानी नहीं निकल पा रहा है, इसकी वजह से किसान धान की बुवाई नहीं कर पा रहे थे।
इसी समस्या को दूर करने के लिए सिंचाई विभाग ने बृहस्पतिवार को तारापुर ड्रेन की सफाई कराई। मजदूरों ने सिल्ट को सड़क पर ही छोड़ दिया है। सिल्ट से वाहन सवारों को दिक्कतों का समाना करना पड़ा। इससे बदबू भी उठ रही है। दुकानदारों ने बताया कि सिल्ट के कारण परेशानी हो रही है। इसे अभी नहीं उठाया गया तो सूखने के बाद यहां धूल उड़ेगी।