फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 22 Apr 2026 02:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
गौरव का फाइल फोटो। 
विज्ञापन
थाना छर्रा क्षेत्र के गांव रसैनी निवासी गौरव बघेल (23) पुत्र वेदप्रकाश बघेल ने पत्नी से विवाद के बाद बाग में पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से परिजनों व ग्रामीणों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन



गौरव की लगभग चार वर्ष पूर्व हुई थी। कुछ समय से दोनों पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की रात पति-पत्नी में विवाद हो गया था। मंगलवार की दोपहर लगभग तीन बजे गांव से कुछ दूरी पर स्थित बाग में गौरव ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने युवक को फंदे पर लटका देख परिजनों व पुलिस को सूचना दी।


सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। छर्रा कोतवाली प्रभारी उदयभान सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। ग्रामीणों ने बताया कि काफी समय से पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। दोनों घर में अलग-अलग रहते थे। सोमवार की रात भी किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। युवक दो भाई एवं तीन बहनें है। युवक अपने पीछे मां-पिता, बहनों, पत्नी व दो पुत्री को रोता-बिलखता छोड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें