फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मालदीव में लापता हुआ अलीगढ़ का युवक, होटल में गया था काम करने, परिजन परेशान

Tue, 28 Jan 2025 06:17 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आफताब खान ने 27 जनवरी को चार भाई-बहनों में सबसे छोटी बहन फरीदा से दोपहर करीब 03:20 बजे फोन पर करीब 45 मिनट तक बातचीत की थी। परिजनों का आरोप है कि होटल की एचआर ने आफताब को छुट्टी पर होना बताया है, जबकि बहन फरीदा से बातचीत में उसने ड्यूटी पर जाने की बात कही थी।
विज्ञापन
आफताब - फोटो : परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र के नगला पटवारी से मालदीव में होटल में नाैकरी करने गया एक युवक 27 जनवरी को तैराकी करते समय लापता हो गया। 24 घंटे बाद भी कोई संपर्क नहीं हो पाने से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। 28 जनवरी को परिजन डीएम व एसएसपी से मिले। वहीं, कुछ रिश्तेदार दिल्ली स्थित भारतीय दूतावास भी पहुंचे, लेकिन मदद नहीं मिल सकी। 

विज्ञापन


क्वार्सी क्षेत्र के नगला पटवारी गली नंबर तीन निवासी आफताब खान (25) पुत्र जहीर खान 13 मार्च 2024 को मालदीव के इफ्रो आइसलैंड होटल एंड रिसोर्ट में बताैर बेकरी सेफ नाैकरी करने गए थे। आफताब के भाई मुजीर खान व मुशीर के अनुसार 27 जनवरी को शाम 5:09 बजे उनके फोन नंबर पर मालदीव से एक वाट्सएप काॅल आई थी। काॅल करने वाली महिला ने खुद को होटल की एचआर बताया और कहा कि कुछ देर पहले आफताब समुद्र में तैराकी के दाैरान पानी में कहीं गुम हो गए हैं। उसके एक साथी परमजीत को पानी से बाहर निकाल लिया गया है और अस्पताल ले जाया जा रहा है। परिजनों के अनुसार रात साढ़े नौ बजे फोन पर अंतिम बार बात हुई तो पता चला कि अभी तलाश की जा रही है। उसके बाद से न तो फोन उठा और न ही वापस काॅल आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन पर बहन से हुई अंतिम बार बात
आफताब खान ने 27 जनवरी को चार भाई-बहनों में सबसे छोटी बहन फरीदा से दोपहर करीब 03:20 बजे फोन पर करीब 45 मिनट तक बातचीत की थी। परिजनों का आरोप है कि होटल की एचआर ने आफताब को छुट्टी पर होना बताया है, जबकि बहन फरीदा से बातचीत में उसने ड्यूटी पर जाने की बात कही थी। बहन फरीदा व मां निगहत परवीन ने सवाल उठाया कि जब आफताब की छुट्टी नहीं थी तो फिर वह कैसे स्वीमिंग (तैराकी) करने जा सकता है? आफताब की आठ मार्च 2024 को मुंबई से मंगनी हुई थी। छुट्टी न मिलने के कारण निकाह की तारीख नवंबर 2025 में तय की गई है। ईद में वह घर आने वाला था। 

आफताब के मालदीव में तैराकी करते हुए गायब होने की जानकारी परिजनों की ओर से मिली है। भारतीय दूतावास के जरिए मालदीव से संपर्क करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि वस्तुस्थिति का सही पता चल सके। - संजीव सुमन, एसएसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें