फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जिले में सूअरों में फैला अफ्रीकन स्वाइन फीवर, 50 की मौत

Mon, 15 May 2023 01:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पशुपालन विभाग ने मृत सूअरों में से कुछ के नमूने बरेली के अनुसंधान संस्थान में भेजे। अनुसंस्थान में चिकित्सकों की टीम ने रक्त, मल एवं विसरा के नमूनों की जांच की है इसमें अफ्रीकन स्वाइन फीवर वायरस की पुष्टि हो गई।
विज्ञापन
अफ्रीकन स्वाइन फीवर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में पशुपालन विभाग गोवंश में अभी लंपी वायरस की रोकथाम कर ही पाया था कि अब सूअरों में फैले अफ्रीकन स्वाइन फीवर ने होश उड़ा दिए हैं। छेरत स्थित संभागीय सूकर प्रजनन केंद्र में पिछले चार-पांच दिन में ही 50 से अधिक सूअरों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


इनमें से कुछ सूअरों में बरेली के इज्जतनगर स्थित भारतीय पशु अनुसंधान संस्थान ने अफ्रीकन स्वाइन फीवर की पुष्टि की है। इसको लेकर डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने नमूनों में इस घातक बीमारी की पुष्टि होने के बाद रोग प्रभावित क्षेत्र में सूअरों के आवागमन एवं सूअरों के मांस की बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया है। सूअर बाजार पर भी तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। पशुपालन विभाग की ओर से छेरत में संभागीय सूकर प्रजजन केंद्र संचालित है। पिछले दिनों इस केंद्र में अचानक से सूअरों की मृत्यु होने लगी । चार-पांच दिनों में ही 50 से अधिक सूअरों की मृत्यु हो गई ।

ऐसे में पशुपालन विभाग ने मृत सूअरों में से कुछ के नमूने बरेली के अनुसंधान संस्थान में भेजे। अनुसंस्थान में चिकित्सकों की टीम ने रक्त, मल एवं विसरा के नमूनों की जांच की है इसमें अफ्रीकन स्वाइन फीवर वायरस की पुष्टि हो गई। डीएम की ओर से सभी सूअर पालकों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी गई है। इसमें बीमारी की रोकथाम के लिए निर्देश दिए गए हैं। जिले में अब रोग प्रभावित क्षेत्र में सूअरों के आवागमन के साथ ही कोई सूअर बाजार आयोजित नहीं होगा। सूअर की मांस की बिक्री पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्रभावित क्षेत्र में सेनेटाइजेशन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें