फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अलीगढ़ में सनसनीखेज वारदात, अधिवक्ता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, भाई ने जताई ये आशंका

Wed, 09 Aug 2023 12:39 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बुधवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के वकीलों में खासा गुस्सा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
aligarh murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ थाना सिविल लाइन इलाके में एएमयू के डेंटल हॉस्पिटल रोड पर अधिवक्ता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बाइक सवार दो लोगों ने अधिवक्ता  को दो गोलियां मारी। अधिवक्ता घर से स्कूटी से दीवानी न्यायालय जा रहे थे। 
विज्ञापन


पुलिस प्रथम दृष्टि हत्या का कारण प्रॉपर्टी विवाद मान रही है। पुलिस टीम इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर बदमाशों की तलाश में जुटी है। एसएसपी पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर जांच पड़ताल में जुटे हैं।

जानकारी के अनुसार, थाना सिविल लाइन इलाके के रहने वाले अधिवक्ता अब्दुल मुगीज स्कूटी से बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे दीवानी न्यायालय जा रहे थे। जैसे ही वह अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के डेंटल हॉस्पिटल रोड पर पहुंचे तो पीछे से आ रहे बाइक सवार दो हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन


गोली लगने पर अधिवक्ता अब्दुल मुगीज सड़क पर गिर गए। सूचना पर एसएसपी कलानिधि नैथानी अधिकारियों और थाना पुलिस के के साथ मौके पर पहुंच गए। गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता को उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। 

यहां डॉक्टरों ने अधिवक्ता की मृत घोषित कर दिया। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया मेडिकल रोड पर अधिवक्ता को गोली मारने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। अधिवक्ता को उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

 

जानकारी हुई है कि मृतक अधिवक्ता प्रॉपर्टी का भी कार्य करते थे। मृतक के भाई ने प्रॉपर्टी विवाद में हत्या होने की आशंका जताई है। घटना के खुलासे के लिए टीमें गठित कर दी गई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर शीघ्र ही हथियारों का पता लगाकर घटना का खुलासा करेगी।
विज्ञापन

वकीलों ने किया प्रदर्शन

उधर, अलीगढ़ में मेडिकल रोड पर दिनदहाड़े गोली मारकर अधिवक्ता की हत्या के विरोध में अधिवक्ताओं में आक्रोश पनप गया। घटना से आक्रोशित सैकड़ों अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय के बाहर सड़क पर जाम लगाकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वकीलों ने हथियारों को फांसी देने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें