फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र में वैष्णो देवी के दर्शन के लिए ट्रेनों में एडवांस बुकिंग

सार

नवरात्र पर शहर से तमाम लोगों ने माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए तैयारी शुरू कर दी है।नवरात्र में माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालु पहले से ट्रेनों में रिजर्वेशन करा रहे हैं, ताकि आसानी से सीट मिल सके।रेलवे प्रशासन भी अपनी ओर से तैयारी में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

26 सितंबर से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। नवरात्र पर शहर से तमाम लोगों ने माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए तैयारी शुरू कर दी है। कुछ लोगों ने जहां ट्रेनों में एडवांस बुकिंग कराना शुरू कर दिया है, वहीं टिकटों की मारामारी के चलते तमाम लोगों को कंफर्म रिजर्वेशन नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

इस बार भी रेलवे ने नवरात्र को लेकर पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। नवरात्र में माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालु पहले से ट्रेनों में रिजर्वेशन करा रहे हैं, ताकि आसानी से सीट मिल सके। अलीगढ़ से दिल्ली के रास्ते जम्मू जाने वाली ट्रेनों में रिजर्वेशन कराने वालों की संख्या और टिकट कंफर्मेशन को लेकर परेशानी बढ़ने लगी है। इन दिनों इस रूट पर चलने वाली ट्रेनों में 200 तक की वेटिंग मिल रही है, इससे यात्री निजी वाहनों से भी माता रानी के दर्शनों को जा रहे हैं।
रेलवे प्रशासन भी अपनी ओर से तैयारी में जुटा हुआ है। इसके लिए माता वैष्णो देवी, कटरा के लिए भी पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन रेलवे द्वारा किया जा रहा है। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि नवरात्र को लेकर प्रयागराज-दिल्ली रूट पर कुछ स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें