फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागज पर चित्र उकेर बटोर रहे सुर्खियां: पिता का साया उठा तो शौक को बनाया पेशा,अब विदेशों से मिल रहे ऑर्डर

Mon, 03 Mar 2025 05:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अदनान दावा करते हैं कि किसी भी तरह के पुराने से पुराने कटे-फटे फोटो का भी चित्र बना सकते है। कलर या ब्लैक एंड व्हाइट फोटो को बिल्कुल उसी तरह बना देंगे। भले ही फोटो कितनी भी पुरानी क्यों न हो।
विज्ञापन
घोड़ा बनाते अदनान अंसरी - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के स्नातक के छात्र अदनान अंसारी की चित्रकारी देश-दुनिया में सुर्खियां बटोर रही है। कोरोना काल में चित्रकारी के शौक को तराशना शुरू किया। अब यही शौक उनका पेशा बन गया है। पहली बार चित्र बनाने के 200 रुपये मिले थे। बचपन में ही उनके सिर से पिता का साया उठ गया था।

विज्ञापन


अदनान ने बताया कि पांच साल तक खुद को एक पेंसिल स्केचर कलाकार के रूप में स्थापित करना शुरू किया। उनकी बनाई तस्वीरों की सराहना अंतरराष्ट्रीय स्तर के फोटोग्राफर और कलाकार तक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सबसे पहले अपने ही दोस्त के भाई का चित्र बनाया था। इसके एवज में उन्हें 200 रुपये मिले थे। इससे उनका उत्साह बढ़ गया। इंस्टाग्राम पर बनाए चित्र अपलोड करते हैं। इसके बाद अमेरिका, कनाडा, इंग्लैंड, सऊदी अरब सहित अन्य देशों में चित्र बनवाने का ऑर्डर मिल रहा है।

वास्तविक फोटो जैसा चित्र बनाने का दावा
अदनान दावा करते हैं कि किसी भी तरह के पुराने से पुराने कटे-फटे फोटो का भी चित्र बना सकते है। कलर या ब्लैक एंड व्हाइट फोटो को बिल्कुल उसी तरह बना देंगे। भले ही फोटो कितनी भी पुरानी क्यों न हो। उन्होंने शुरुआत पेंसिल और शीट से ही की थी। अभी तक जितने चित्र बनाए हैं, उनमें चारकोल पेंसिल, चारकोल पाउडर, रबर, कटर स्केल, चाकू का ही इस्तेमाल किया है। अब कैनवस, लाइट, कंप्यूटर, कैमरा का भी इस्तेमाल कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें