फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना टैक्स दिए धनीपुर मंडी से जा रहे गेहूं चावल पकड़े

विज्ञापन
जिला प्रशासन द्वारा पकड़ा गया कालाबाजारी के लिए लाया गया राशन। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
धनीपुर मंडी के अढ़ाती लकी ट्रेडर्स के मालिकों को सोमवार को चालाकी भारी पड़ गई। उन्होंने मंडी शुल्क और विकास सेस दिए बिना ही गेहूं और चावल को नादा पुल की ओर भेजा था, जिसे सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार ने वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ लिया।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि नादा पुल के पास चेकिंग के दौरान वाहन संख्या यूपी-81, बी0टी0-1552 को रोका गया, वाहन चालक अनाज के बाबत सवाल पूछने पर कोई सही जवाब नहीं दे पाया। इस पर गेहूं और चावल देख कर वाहन को वापस धनीपुर मंडी भेजा गया। जहां कर चोरी का मामला सामने आया। धनीपुर मंडी के लाइसेंसी अढ़ाती लकी ट्रेडर्स के द्वारा नादापुल की ओर भेजा जारहा ये अनाज रास्ते में पकड़ा गया है। जिसमें पास मंडी शुल्क एवं विकास सेस की चोरी कर 18 कट्टे गेहूं व 71 कट्टे चावल पकड़ा गया है। प्रत्येक कट्टा लगभग 55 किलोग्राम का है, जो दूसरी जगह ब्रिकी के लिए भेजा जा रहा था। नगर मजिस्ट्रेट विनीत कुमार ने पकड़ने के बाद वापस धनीपुर भेजा। वहां मंडी सचिव ने कार्रवाई की।
वाहन में पकड़े गए चावल के क ट्टे सूतली से बंधे एवं गेहूं के कट्टे सूतली से सिले हुए थे। कट्टों पर सरकारी मार्का अंकित नहीं था। इस प्रकरण में संबंधित फर्म स्वामी से मंडी शुल्क 2176 तथा विकास-सेस 544 रुपये कुल 2720 रुपये वसूले गए। वसूली गई इसी रकम का 10 गुना शमन शुल्क 27200 भी वसूला गया है। वाहन स्वामी रमादेवी से 10 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। उपायुक्त मदन यादव ने बताया कि मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी ने ऐसे ही कार्रवाई जारी रखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

चार चावल आढ़तियों के लाइसेंस निलंबित
डीएम के निर्देश पर धनीपुर मंडी सचिव अशोक सोलंकी ने नवीन मंडी स्थल धनीपुर के चार चावल व्यापारी लकी ट्रेडर्स, अरोरा ट्रेडिंग कंपनी, नेत्रपाल महेश चंद्र, गुप्ता ट्रेडिंग कंपनी का निरीक्षण किया। निरीक्षण/अभिलेखों मे पायी गयी अनियमितताओं के कारण सभापति/नगर मजिस्ट्रेट द्वारा लाइसेंस निलंबित किए गए।
कुंजीलाल स्वीट सेंटर का निरीक्षण
डीएम चंद्रभूषण सिंह के निर्देश पर एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह ने सोमवार को कुं जीलाल स्वीट्स सेंटर का निरीक्षण किया। जिसमे रसोई साफ सुथरी मिली। इस स्वीट सेंटर को होम डिलीवरी की अनुमति मिली है जिसके चलते किचन का निरीक्षण किया गया है जिसमे सभी मानक पूर्ण मिले है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें