फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम फायनेंस और एडीएम सिटी का तबादला

Sat, 27 Aug 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा शासन ने शुक्रवार देर शाम अलीगढ़ के दो अपर जिलाधिकारियों का तबादला कर दिया। उनके स्थान पर दो नये अधिकारी अब कार्यभार संभालेंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा सिटी मजिस्ट्रेट और अपर आयुक्त अलीगढ़ पद पर भी नई तैनाती दे दी गई है। एडीएम फायनेंस डा. वीके सिंह अपर जिलाधिकारी (भू/अ) मेरठ के पद पर भेजे गए हैं जबकि एडीएम सिटी अवधेश तिवारी विकास प्राधिकरण गोरखपुर के उपाध्यक्ष बने हैं।
विज्ञापन

आगरा मंडल आगरा के अपर आयुक्त श्याम बिहारी सिंह को अलीगढ़ में अपर जिलाधिकारी नगर बनाया गया है। आगरा के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राज कुमार को इसी पद पर अलीगढ़ भेजा गया है। सीडीओ शामली एवं वर्तमान में स्थानान्तरणाधीन सीडीओ देवरिया विनोद कुमार सिंह को अपर आयुक्त अलीगढ़ मंडल बनाया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम मैनपुरी विमल कुमार अग्रवाल को सिटी मजिस्ट्रेट अलीगढ़ बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें