परिजन उसे स्थानीय नर्सिंग होम ले गए, वहां से गुरुग्राम ले जाया गया, जहां उसकी तड़के मौत हो गई। लव बंसल के ताऊ के बेटे दीपक बंसल एडवोकेट के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद शव यहां लाया गया है। दुर्घटना किस वाहन से हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
शरीर के हर हिस्से की हड्डी में फ्रैक्चर
दीपक बंसल ने बताया कि दुर्घटना में अगम के कोई खुली चोट नहीं दिखाई दी, मगर उसके शरीर के हर हिस्से में फ्रैक्चर आया है। सिर, गर्दन, कमर के पिछले हिस्से, पसलियों, हाथ व पैर में फ्रैक्चर आए हैं।
दादा रहे बार अध्यक्ष, पिता ने लड़ी विधायकी
लव बंसल 2012 के विधानसभा चुनाव में लोकदल से शहर सीट पर विधायकी लड़ चुके हैं, जबकि दादा राम कुमार बंसल दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं।