फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दिवाली पर दिल्ली मार्ग पर चलेंगी अतिरिक्त बसें

विज्ञापन
रोडवेज बस। - फोटो : Archive
विज्ञापन
दिवाली पर रोडवेज की आय बढ़ाने के लिए अफसरों ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। दिवाली के त्योहार पर बड़ी संख्या में नौकरीपेशा लोगों की घर वापसी से सर्वाधिक भीड़ दिल्ली, कानपुर, नोएडा, बल्लभगढ़, गुरुग्राम रूट पर दिखती है। इन रूटों पर अफसरों ने अतिरिक्त बसों के संचालन की व्यवस्था शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि दिल्ली, कानपुर रूट पर यात्रियों की अधिक भीड़ रहती है। इस कारण इस रूट पर 250 बसें चलाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त कुछ बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे और यात्रियों की संख्या को देखते हुए कुछ और बसों का संचालन कराया जाएगा। इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की जा रही है। उन्होंने बताया कि त्योहार पर हाथरस, आगरा, मथुरा, एटा, कासगंज समेत स्थानीय रूटों पर भी बसों की संख्या में इजाफा किया जाएगा, ताकि यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें