फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एडीए की बड़ी कार्रवाई... 17 अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) ने मंगलवार को अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिना स्वीकृत ले-आउट के विकसित 17 अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर प्लाटिंग करने वाले कोलोनाइजर के मंसूबे को भी ध्वस्त किया है।
विज्ञापन




एडीए ने जोन 1, 2, 3 और 4 में मंगलवार को अवैध निर्माण के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की। जोन 1 के क्वार्सी थाना क्षेत्र में धौर्रा माफी में दिवाकर अग्रवाल, महीपाल चौधरी और दिलदार की कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया। अलीनगर में साहब सिंह और जमाल के निर्माण, नगला किला में अंसार अहमद और अशोक कुमार लोधी की कॉलोनियों को भी तोड़ा गया।



हरदुआगंज में भुड़ासी रोड पर नितिन यादव उर्फ विक्की, कासिमपुर जटपुरा रोड पर विष्णु, विनोद और मनोज पुंढीर, तथा कासिमपुर पावर प्लांट के निकट मोरथल में रोहित कुमार और धर्मपाल सिंह की कॉलोनियों को ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन




जोन 2 के लोधा क्षेत्र में करसुआ में रिंकू और भिक्का सिंह, राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के निकट वीरी सिंह तोमर, कंचन भट्ठा के पास वीरपाल सिंह, ल्हौसरा में कुलदीप सिंह और गिरीश चंद्र, तथा करसुओ रोड पर पवन कुमार और भुल्ला ठाकुर की कॉलोनियों को जेसीबी से ध्वस्त कराते हुए नींव को भी उखाड़ दिया।



जोन 3 के मडराक में टोल प्लाजा के निकट लक्खी वार्ष्णेय, मथुरा रोड बीठना में हरेंद्र सिंह, सत्येंद्र वर्मा, धर्मेंद्र कुमार और अरविंद कुमार, महुआखेड़ा ओजोन सिटी रोड पर विक्की, और धनीपुर मंडी के पीछे असदपुर कयामपुर में उमेश यादव की कॉलोनियों को तोड़ा गया।




जोन 4 के रोरावर क्षेत्र में गौंड़ा रोड पर शाहपुर कुतुब में मनीष बौहरे और मुन्ना खां की कॉलोनियों पर भी बुलडोजर चला। एडीए सचिव दीपाली भार्गव ने सभी निर्माणकर्ताओं को चेतावनी दी गई कि बिना एडीए से मानचित्र स्वीकृत कराए कोई निर्माण न करें। अगर ऐसा फिर पाया गया तो बुल्डोजर चलेगा।
विज्ञापन





शहर में नियम-विरुद्ध निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। अगर कोई भी ऐसा करता पाया गया तो उसे ध्वस्त कराया जाएगा। कुलदीप मीणा, एडीए, वीसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें