फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीए की महायोजना -2031 पर दर्ज आपत्तियों का 20 से होगा निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के सुनियोजित विकास के लिए तैयार की गई महायोजना -2031 पर दर्ज आपत्तियों का 20 से 23 सितंबर के मध्य निस्तारण होगा। यह प्रक्रिया एडीए के रामघाट रोड स्थित कार्यालय में पूरी होगा। आपत्तिकर्ताओं को एडीए के स्तर से इसकी सूचना दी जा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त गौरव दयाल की अध्यक्षता में कमिश्नरी सभागार में प्राधिकरण के इंवेस्टर, आर्किटेक्ट, बिल्डर के साथ हुई बैठक में महायोजना को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। तय हुआ कि एडीए उपाध्यक्ष गौरांग राठी समेत एडीए के अन्य प्रमुख अफसर आपत्तियों की सुनवाई करेंगे।
आपत्तियों के निस्तारण होते ही महायोजना की मंजूरी का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। शासन स्तर से एडीए का दायरा बढ़ा दिया गया है। इस बार महायोजना में 610 गांव एवं 11 नगर नगरीय निकायों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें