फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः छह अवैध निर्माणों पर एडीए ने लगाई सील

विज्ञापन
बन्ना देवी इलाके में अवैध निर्माणों के खिलाफ हुई सीलिंग की कार्रवाई। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अवैध निर्माणों पर लगातार तीसरे दिन भी अलीगढ़ विकास प्राधिकरण का चाबुक चला। शुक्रवार को प्राधिकरण की टीम ने थाना बन्नादेवी क्षेत्र में छह अवैध निर्माणों पर सील ठोंक दी। इनमें से कई मानचित्र के विरुद्ध तो कई का बिना नक्शे के निर्माण हो रहा था। सीलिंग की कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

अवर अभियंता गंगेश सिंह ने बताया कि असद खान द्वारा नई बस्ती में 400 वर्ग गज क्षेत्र में भूतल व दो मंजिल का व्यावसायिक व आवासीय निर्माण स्वीकृत मानचित्र के विरुद्ध किया गया निर्माण सील कर दिया गया। इसके पश्चात नीरज अग्रवाल द्वारा भूखंड संख्या 74 एवं 75 में शारदा इंडस्ट्रियल कांप्लेक्स में स्थित 1300 वर्ग गज भूखंड में स्वीकृत मानचित्र से विचलन कर किए जा रहे बेसमेंट, भूतल व दो मंजिल के औद्योगिक निर्माण को सील किया गया। अंकित अग्रवाल द्वारा मारुति सुजुकी शोरूम के सामने जीटी रोड पर 225 वर्ग मीटर क्षेत्र में स्वीकृत मानचित्र से विचलन कर किए जा रहे बेसमेंट, भूतल व दो तल के व्यवसायिक एवं आवासीय निर्माण को भी सील किया गया। इसके बाद आनंद कुमार द्वारा मानसी हॉस्पिटल के सामने खैर रोड पर 400 वर्ग गज क्षेत्र में भूतल पर अग्रभाग में किए जा रहे दो दुकानों के व्यावसायिक निर्माण को सील किया गया। अजय कुमार द्वारा सूत मील चौराहे जीटी रोड पर 25 गुणा 50 फुट में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए भूतल पर किए जा रहे व्यावसायिक निर्माण को सील किया गया। अंत में
पलाश अग्रवाल द्वारा एलमपुर निकट हैप्पी होम जीटी रोड पर 500 वर्ग गज क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए भूतल पर किए गए गोदाम, औद्योगिक निर्माण को सील किया गया। प्रभारी सचिव अर्जुन सिंह तोमर ने बताया कि अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें