फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीए ने सात इमारतों में ठोंकी सील 

Sun, 23 Dec 2018 01:50 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
अवैध निर्माण सील कराती एडीए की टीम। - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
नए उपाध्यक्ष एवं डीएम चंद्रभूषण सिंह के पदभार संभालते ही अब तक सुस्त पड़ा विकास प्राधिकरण विभाग एकाएक स्फूर्त हो उठा है। प्राधिकरण के इंजीनियरों की टीम ने शनिवार को क्वारसी क्षेत्र में छापामारी करते हुए नक्शे के विरुद्ध एवं बिना नक्शे बनाई जा रही इमारतों में सील ठोंक दी। इस दौरान 42 फ्लैट, एक ग्रुप हाउसिंग व आठ दुकानें सील की गई। इस दौरान कुछ फ्लैटों में रिहाइश मिलने पर इनके खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई नहीं की गई। अब इन सभी को नोटिस जारी करने की तैयारी है। 
विज्ञापन


सील की गई इमारतों में खेत संख्या 405 मंजूरगढ़ी बरौला बाईपास में सुलेमान अली खां के आठ फ्लैट सील किए गए। शेष में रिहाइश के चलते छोड़ दिया गया। सुखदा नर्सिंग होम के पीछे लक्ष्मीबाई मार्ग पर अरुण कुमार की बगैर नक्शे बनाई जा रही बिल्डिंग के बेसमेंट की स्लैब के निर्माणाधीन काम को बंद कराकर सील किया गया। स्वर्ण जयंती नगर किशनपुर रामघाट रोड पर सुधा सेंगर के 24 फ्लैट सील किए गए। मधुर नगर असदपुर कयाम ओजोन सिटी रोड पर राकेश कुमार की बगैर नक्शा पास कराये बनी आठ दुकानें सील की गई। 

हरिधाम कालोनी ओजोन सिटी रोड, आरएएफ कैंपस के सामने रवींद्र चौधरी के छह रिक्त फ्लैट सील किए गए। दो में रिहाइश के चलते छोड़ दिए गए। कनक रेजीडेंसी फेज द्वितीय स्वर्ण जयंती नगर में पंकज गुप्ता व सागर अरोड़ा द्वारा निर्मित ग्रुप हाउसिंग सील की गई। क्वारसी बाईपास धौर्रामाफी में राजवीर सिंह के बगैर नक्शे बनाए जा रहे 14 फ्लैट सील किए गए। सचिव डीएस भदौरिया ने बताया कि रिहाइश के चलते छोड़े गए फ्लैट स्वामियों को नोटिस जारी कर फ्लैट खाली करने के लिए समय दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें