फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी श्रमिकों को किराए पर आवास उपलब्ध कराएगा एडीए

विज्ञापन
विज्ञापन
आशीष श्रीवास्तव
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान दूसरे जिले व प्रदेशों से लौटे प्रवासी श्रमिकों को अफोर्डेबल हाउसिंग के तहत रेंटल हाउसिंग कांप्लेक्स योजना में किराए पर आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। केंद्र सरकार द्वारा गजट पास करने के बाद प्रदेश सरकार इस मामले में नियमावली तैयार करने में जुटी है। पहले चरण में अलीगढ़ विकास प्राधिकरण ने बरौला जाफराबाद व एलमपुर में बने 172 आवासों को किराए पर प्रवासी श्रमिकों को देने की तैयारी में जुट गया है।
बुधवार को प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन दीपक कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी प्राधिकरणों से वर्तमान में उपलब्ध आवासों की जानकारी मांगी थी। एडीए के अधिशासी अभियंता डीएस भदौरिया ने बताया कि अलीगढ़ में बरौला जाफराबाद में 56 तो जीटी रोड एलमपुर में 116 आवास रिक्त हैं। इन्हें प्रवासियों को किराए पर देने की तैयारी है। इस मामले में शासनादेश का इंतजार किया जा रहा है। एडीए उपाध्यक्ष मनमोहन चौधरी ने बताया कि योजना दो चरणों में क्रियान्वित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण में प्राधिकरण द्वारा पहले से बने आवासों को प्रवासियों को किराए पर दिया जाएगा। दूसरे चरण में प्राधिकरण, नगर निगम, यूपीएसआईडीसी व अन्य संस्थाएं आवास बनाकर उन्हें प्रवासियों को किराए पर देंगे। निजी बिल्डर भी आवास बनाकर प्रवासियों को किराए पर उठा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें