फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एडीए ने अवैध कॉलोनी को कराया ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) की टीम ने सोमवार को अवैध निर्माण को लेकर फिर से अभियान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में एडीए की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में क्वार्सी थाना क्षेत्र के रामघाट रोड स्थित देवसैनी हनुमंत विहार में एक कॉलोनी ध्वस्त करा दी।
विज्ञापन


करीब 35 बीघा क्षेत्रफल में फैली इस कॉलोनी को करीब 25 साल पहले बिना नक्शा पास कराए ही विकसित कर दिया गया था। टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से कॉलोनी की चारदीवारी, प्लॉटों की दीवारों, सड़क, नाली आदि को उखाड़ दिया गया। सहायक अभियंता दूधनाथ वर्मा ने बताया कि एडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स के निर्देश पर यह अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि कॉलोनी विकासकर्ता दुष्यंत कुमार उपमन्यु, सचिव संजय गांधी सहकारी आवास समिति लि. द्वारा हनुमंत बिहार के नाम से अवैध रूप से कॉलोनी विकसित की गई है। प्राधिकरण द्वारा लगातार अवैध निर्माण एवं विकास कार्यों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी। मानचित्र स्वीकृत कराकर ही कॉलोनी विकसित करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें