फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अवैध कॉलोनियों पर चला एडीए का बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध कॉलोनियों पर शुक्रवार को एडीए का बुलडोजर गरजा। छह थाना क्षेत्रों में बिना एडीए से मानचित्र स्वीकृति कराई गईं कॉलोनी और निर्माण कार्यों को ध्वस्त कराया गया। कॉलोनाइजर को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन




प्राधिकरण ने चार जोन में विशेष टीमें गठित कीं। इन टीमों में मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और प्राधिकरण के अधिकारी व कर्मचारियों की टीम रही। टीम ने हरदुआगंज थाना क्षेत्र में तीन, मडराक, लोधा, महुआखेड़ा में दो-दो और देहली गेट व अकराबाद थाना क्षेत्र में एक-एक स्थानों पर अवैध प्लॉटिंग कर बनाए गए रोड, दीवार और कार्यालय आदि को ध्वस्त कराया।



इनमें कोडरा ताला नगरी, ग्राम मोरथल में कासिमपुर रोड, भीमगढ़ी के ग्राम जतनपुर चिकावटी, हरदसपुर खैर रोड, भकरौला मथुरा रोड, जलाली के नगला ओसाफ अली गंगीरी रोड, महुआखेड़ा, मडराक और चमरौला के निकट विभिन्न स्थलों पर अवैध प्लॉटिंग शामिल है। इन स्थानों पर समयवीर सिंह, विजेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, विपिन कुमार, सनी पंडित, भगवान दास, योगेन्द्र पाल सिंह आदि द्वारा बिना प्राधिकरण की अनुमति के प्लॉटिंग की जा रही थी।
विज्ञापन





सभी निर्माणकर्ता और विकासक प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृति कराने के बाद ही कार्य शुरू कराएं। जनता भी किसी भी भूखंड को खरीदने से पहले प्राधिकरण से उसकी स्वीकृति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर ले। अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी। दीपाली भार्गव, सचिव, एडीए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें