कार्यक्रम में प्रस्तुति देतीं महिलाएं।
- फोटो : samvad
डॉक्टर्स लेडीज क्लब अलीगढ़ द्वारा आयोजित बॉलीवुड मॉम थीम आधारित कार्यक्रम में हिंदी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों को याद करते हुए रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं।
रामघाट रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब अध्यक्ष रत्नेश शाह एवं निवर्तमान अध्यक्षों ने किया। लता गुप्ता ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम को भक्तिमय शुरुआत दी। सचिव डॉ. रचना अग्रवाल ने संचालन किया। प्रतिभागियों ने कई फिल्मी किरदारों को मंच पर जीवंत किया। सुशीला सिंह, डॉ. आशा राठी, डॉ. मीनाक्षी सूद, डॉ. अंजू गुप्ता, डॉ. अल्पना वाष्णेय, डॉ. मिनी गोयल, डॉ. अरुणा मित्तल और डॉ. नीता अग्रवाल उपस्थित रहीं।