मैरिस रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में जानकारी देतीं फिल्म अभिनेत्री नवीना, राज सक्सैना, अखिल सागर, अम
- फोटो : CITY OFFICE
फिल्म ‘पठान’ के गीत को लेकर हो रहे विवाद पर टीवी अभिनेत्री नवीना बोले ने कहा कि ऐसे विवाद फिल्म का प्रचार-प्रसार करने में मदद करते हैं।
सोमवार को शहर में फैशन वीक के कार्यक्रम में शामिल होने आईं नवीना ने कहा कि फिल्म को लेकर विवाद फिल्म को नुकसान पहुंचाने के बजाय उसका प्रचार करने में मदद करते हैं। दर्शक विवादित फिल्म को इसलिए देखने जाते हैं कि उसमें विवाद किस बात पर है?
उन्होेंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह फिल्म पर विवाद करने वाले पर टिप्पणी की है, वह प्रशंसनीय है। मोदी जी फिल्म उद्योग का सहयोग कर रहे हैं।
नवीना ने कहा कि युवा पीढ़ी को अपने सपने पूरा करने के लिए एड़ी से चोटी का जोर लगाना चाहिए। अगर वह असफल होते खुद को देख रहे हैं, तो लक्ष्य बदल देना चाहिए। युवाओं को विकल्प रखना चाहिए। इस अवसर पर राज सक्सेना आदि मौजूद रहे।