फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 204 डिजिटल लाइब्रेरियों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के 12 ब्लॉक में संचालित डिजिटल पुस्तकालयों के बेहतर संचालन को लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी यतेंद्र सिंह ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। पंचायत सहायक और पंचायत सचिव को प्रत्येक पुस्तकालय के संचालन की जिम्मेदारी दी गई है। शासन की ओर से जारी मानक संचालन प्रक्रिया का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

सभी डिजिटल लाइब्रेरियों में सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रखने के साथ नियमित निगरानी की जाएगी। पुस्तकालय में आने वाले लोगों की उपस्थिति, उपयोगकर्ताओं की संख्या प्रतिदिन पंजिका में दर्ज होगी। पंचायत भवन और विद्यालयों में वॉल राइटिंग व आईईसी गतिविधियों के जरिए पुस्तकालय के संचालन समय का प्रचार किया जाएगा, ताकि अधिक युवा इसका लाभ उठा सकें। पंचायत सहायक पुस्तकालय को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक अनिवार्य रूप से खोलेंगे। आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का विवरण दर्ज करने के साथ पुस्तकों का नियमानुसार आवंटन और वापसी सुनिश्चित की जाएगी। पहले 15 दिनों तक रोजाना वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संचालन की समीक्षा होगी। सहायक विकास अधिकारी पंचायत प्रतिदिन पांच फोटो डीपीआरओ कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे।.. इस खबर की पांच हेडिंग व सब हेड बनाओ


डिजिटल लाइब्रेरियों की ब्लॉकवार संख्या
अतरौली ब्लॉक-32
बिजौली- 22
गंगीरी- 18
अकराबाद- 9
चंडौस- 29
धनीपुर-9
गोंडा-13
इगलास -7
जवां-14
खैर -21
लोधा -25
टप्पल -5
कुल – 204 डिजिटल लाइब्रेरी


- पंचायत सहायकों और सचिवों को निर्देशित कर दिया गया है कि पुस्तकालय प्रतिदिन नियमानुसार खोलें। अधिक बच्चों, किशोरों और ग्रामीणों को इससे जोड़ा जाएगा। यह डिजिटल लाइब्रेरी युवाओं के लिए ज्ञान, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का बड़ा केंद्र बनेगी। कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। - केपी सिंह, एडीओ पंचायत अतरौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें