फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Nagar Nigam: जलभराव पर ठेकेदार-इंजीनियर को नोटिस, वेतन रोका, एजेंसी पर 20 लाख का जुर्माना

Thu, 19 Jun 2025 09:50 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सड़क निर्माण का काम कार्यदायी फर्म पीपीएस को सौंपा गया। जिसके कारण वहां जल भराव हो रहा है।  नगर आयुक्त ने निर्माण विभाग के अधिकारियों से खैर रोड पर जलभराव की वजह पूछी, तो पता चला कि कार्यदायी संस्था ने निर्माण कार्य में लापरवाही बरती है। जिस पर यह कार्रवाई हुई।
विज्ञापन
अलीगढ़ नगर निगम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के खैर रोड पर जलभराव को लेकर ठेकेदार और इंजीनियर को नोटिस जारी किया गया है। वेतन भी रोक दिया है। कार्यदायी एजेंसी पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन


सीएम ग्रिड योजना के तहत नगर निगम ने 29.58 करोड़ की लागत से वार्ड 11, 15 व 34 में खैर रोड स्थित हीरालाल की पुलिया से नादा पुल चौराहा तक 2.56 मीटर लंबी सड़क निर्माण का काम कार्यदायी फर्म पीपीएस को सौंपा है। इस कार्य के कारण पिछले कई दिनों से इस इलाके में जलभराव हो रहा है। 

इस पर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने सहायक अभियंता दानिश नकवी और अवर अभियंता गिरीश कुमार को नोटिस देकर वेतन रोक दिया है। 19 जून को नगर आयुक्त ने निर्माण विभाग के अधिकारियों से खैर रोड पर जलभराव की वजह पूछी, तो पता चला कि कार्यदायी संस्था ने निर्माण कार्य में लापरवाही बरती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें