फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चौकी में दारू पार्टी हुई थी... पुलिस अफसरों को यह पता करने में लगे छह महीने, एक दरोगा लाइन हाजिर

Wed, 11 Dec 2024 11:05 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़

सार

दारू पार्टी से जुड़े चार अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। यह वीडियो 15, 14, 11 व 05 सेकेंड के थे। हालांकि वीडियो में कोई भी वर्दी में नहीं दिख रहा था जिससे पहचान आसानी के साथ हो सके।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच दिसंबर को एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक दरोगा, सिपाही और कुछ बाहरी लोग दारू पार्टी करते नजर आ रहे थे। यह वीडियो पुलिस चौकी में बनी बैरक का था। वीडियो तेजी के साथ एक मोबाइल से दूसरे मोबाइल तक दौड़ा। अफसरों तक भी पहुंचा। उस वक्त पुलिस अफसरों ने बताया था कि यह वीडियो आठ माह पुराना है। इसकी जांच भी चल रही है। अब 11 दिसंबर को इस मामले में एक दरोगा को लाइनहाजिर किया गया है। यानी आठ महीने लग गए पुलिस अधिकारियों को यह जानने में कि पुलिस चौकी में दारू पार्टी हुई थी और दरोगा व सिपाहियों ने शराब पी थी।

विज्ञापन

चार अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। यह वीडियो 15, 14, 11 व 05 सेकेंड के थे। हालांकि वीडियो में कोई भी वर्दी में नहीं दिख रहा था जिससे पहचान आसानी के साथ हो सके। लेकिन यह पुलिस अधिकारी भी मान रहे थे कि वीडियो सासनीगेट थाने की चौकी खिरनीगेट का है। पुलिस चौकी की बैरक में चारपाई पर बैठ कर शराब पी जा रही थी। एक शख्स बनियान में ही था। उस वक्त अधिकारियों ने कहा था कि वीडियो छह महीने पुराना है। इसकी जांच चल रही है। वीडियो में दिख रहे दरोगा और सिपाहियों की पहचान कराई जा रही है। अब 11 दिसंबर को एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि दरोगा धर्मेंद्र कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन

जबकि पुलिस वालों की पहचान कराई जा रही है। लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब पुलिस अधिकारी कह रहे हैं कि वीडियो छह माह पुराना है तो कार्रवाई में इतना विलंब क्यों। क्या इतनी सुस्त है पुलिस की पड़ताल कि पुलिस वालों ने शराब पी या नहीं यह जानने में ही पूरे छह महीने लग गए। एसपी सिटी ने बताया कि क्योंकि यह वीडियो पहले भी सामने आया था, इसकी जांच दी गई थी।लेकिन संबंधित अधिकारी का तबादला होने के कारण जांच पूरी नहीं हो सकी थी। अब दोबारा से जांच हो रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें