फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटखोरों पर शिकंजा: खाद्य विभाग ने 52 के खिलाफ की कार्रवाई, लगाया साढ़े दस लाख का जुर्माना, धड़ल्ले से हो रहा सेहत के साथ खिलवाड़

Sat, 02 Apr 2022 12:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़

सार

एडीएम सिटी ने बताया कि पिंटू शर्मा निवासी ख्यामई, गभाना पर 25 हजार, सुशील कुमार निवासी सबलपुर, पिसावा पर 15 हजार का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाद्य पदार्थों में हो रही मिलावटखोरी की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग लगातार अभियान छेड़े हैं। कार्रवाई के बाद भी खाद्य पदार्थों में मिलावट नहीं रुक पा रही है। एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल की कोर्ट ने जिले के 52 मिलावटखोरों पर 9.58 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया है।

विज्ञापन


एडीएम सिटी ने बताया कि पिंटू शर्मा निवासी ख्यामई, गभाना पर 25 हजार, सुशील कुमार निवासी सबलपुर, पिसावा पर 15 हजार का जुर्माना लगाया है। क्वार्सी के संजय गांधी कॉलोनी के मुकेश कुमार पर 24 हजार व ब्रह्म देव पर 45 हजार, देहलीगेट के घुड़िया बाग के राजेंद्र प्रसाद पर आठ हजार, लक्ष्मण सिंह पर आठ हजार, ऊषा पत्नी कल्याण सिंह निवासी प्रद्युम्मन कॉलोनी धनीपुर पर आठ हजार, भजनलाल निवासी ल्होसरा पर सात हजार का जुर्माना लगाया है।

सतेंद्र सिंह रावत निवासी पैंडरा, अतरौली पर 30 हजार, गभाना रामपुर के उमेश कुमार शर्मा पर आठ हजार, राजकुमार अग्रवाल निवासी मोहल्ला होली चौक टप्पल पर आठ हजार, अकबर खां निवासी शाहपुर, मडराक पर सात हजार, संजय कुमार निवासी कौड़ियागंज, अकराबाद पर 11 हजार रुपये का अर्थ दंड लगाया है। गोयल साल्ट प्रा. लि. मोहनपुरा, नोवा सिटी, नागपुर (राजस्थान ) पर 15 हजार, मो. रिजवान निवासी हादी एग्रो फूड एफएम टावर महेशपुर, क्वार्सी पर 25 हजार, राजपाल निवासी रामगढ़ पंजीपुर, क्वार्सी पर 25 हजार, सुयश सक्सेना निवासी एकता नगर सिविल लाइंस पर 30 हजार, एमआरएम बैंकर्स सरबजीत कौर निवासी दर्शन बिला कोठी दुर्गाबाडी, सिविल लाइंस पर 20 हजार, नजमुद्दीन निवासी पटवारी नगला क्वार्सी पर 40 हजार का अर्थ दंड लगाया है।
विज्ञापन


रामप्रकाश निवासी सबलपुर, चंडौस पर 60 हजार, निर्माता मैसर्स कृष्णा अरोरा अचल ताल, गांधीपार्क पर 26 हजार, महेंद्र सिंह निवासी न्यूअशोक नगर कॉलोनी, देहलीगेट 23 हजार, दिनेश निवासी जयगंज रोड, सासनीगेट पर 10 हजार, गोपाल शर्मा निवासी दीवा हमीदपुर, पिसावा पर 12 हजार का अर्थ दंड लगाया है। गोपाल जी फूड्स मंगलम आईस फैक्ट्री रामघाट रोड अतरौली पर 85 हजार, गोपाल जी फूड प्रा. लि. प्रगति टावर सेक्टर 63 नोएडा पर 85 हजार, इमरान निवासी मोहल्ला सिकरवार, खैर 11 हजार, निमार्ता स्वाती बिस्कुट एमएफजी एरिया पंकी उप्र. पर 80 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें