नगर आयुक्त ने मेडिकल रोड जकरिया मार्केट से हमजा कॉलोनी को जोड़ने वाली आरसीसी रोड की गुणवत्ता को चेक किया। नई बनी सड़क जगह-जगह से उखड़ रही है, सीमेंट निकल रही थी। बिजली के खंभों को शिफ्ट किए बिना निर्माण किया गया। जिस पर यह कार्रवाई हुई।
अलीगढ़ के जकरिया मार्केट से हमजा कॉलोनी को जोड़ने वाली निर्माणाधीन सीसी रोड की गुणवत्ता खराब होने, घटिया निर्माण सामग्री का उप योग करने पर बड़ी कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने निर्माण विभाग में तैनात सहायक अभियंता दानिश नकवी और अवर अभियंता अमित कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी है। अधीनस्थों पर नियंत्रण न होने पर मुख्य अभियंता वीके सिंह को चार्ज से हटा दिया है। उनका कार्यभार अधिशासी अभियंता निर्माण को दिया गया है।
सहायक अभियंता दानिश नकवी का चार्ज सहायक अभियंता रणवीर सिंह को दिया गया है। इस सड़क को बना रही फर्म इंतिजार अली एंड एसोसिएट से अनुबंध को टर्मिनेट करते हुए जमानत धनराशि को जब्त करने के निर्देश दिए गए हैं। फर्म को ब्लैक लिस्टेड कर इसकी सूचना सभी नगर निकायों में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
4 अप्रैल को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने मुख्य अभियंता वीके सिंह, सहायक अभियंता दानिश नकवी व अवर अभियंता अमित कुमार के साथ मेडिकल रोड जकरिया मार्केट से हमजा कॉलोनी को जोड़ने वाली आरसीसी रोड की गुणवत्ता को चेक किया। नई बनी सड़क जगह-जगह से उखड़ रही है, सीमेंट निकल रही थी। बिजली के खंभों को शिफ्ट किए बिना निर्माण किया गया। पूछने पर मुख्य अभियंता, सहायक अभियंता व अवर अभियंता संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। इसके बाद कार्रवाई हुई है।