फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एसीएस रॉयल और रेनबो फाइटर बने चैंपियन

विज्ञापन
ट्रॉफी के साथ विजेता टीम के खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
महुआ खेड़ा स्थित अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के मैदान पर आयोजित खान चंद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट की चैंपियन जूनियर आयु वर्ग (अंडर-12) में एसीएस रॉयल और अंडर-17 वर्ग में रेनबो फाइटर टीम बनी। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की मां बीना देवी, बहन नेहा सिंह ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की।
विज्ञापन




जूनियर आयु वर्ग (अंडर-12) में एसीएस रॉयल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। रोहित बघेल को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया, जबकि अंश शर्मा सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, रिशाल सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और सनी सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक घोषित किए गए।

अंडर-17 वर्ग में रेनबो फाइटर टीम विजेता बनी। विशाल यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज दोनों पुरस्कार अपने नाम किए। मोहित यादव को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज व विवेक चौधरी को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक का सम्मान मिला।
विज्ञापन



मुख्य अतिथि बीना देवी ने कहा कि खेल अनुशासन, समर्पण और संघर्ष की सीख देता है। उन्होंने युवाओं से निरंतर मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर अर्जुन सिंह फकीरा, सर्वेश कुमार, योगेंद्र कुमार भाटी, विशांत गुप्ता, अमित राजौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें