फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: मकान खाली न करने पर ग्रामीण पर फेंका तेजाब, उपचार के लिए भेजा मेडिकल

Fri, 10 Jan 2025 01:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

किफायत अली ने कुछ दिन पहले अपना मकान गांव की ही एक महिला शबाना को बेचा था। आरोप है कि उसके परिवार के लोग बृहस्पतिवार को उसके घर पहुंचे और मकान खाली करने को कहा। उन्होंने कुछ दिन में मकान खाली करने के लिए कहा तो वह गाली गलौज करने लगे और उस पर तेजाब फेंक दिया।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकान खाली न करने के विवाद में रठगांव निवासी किफायत अली पर तेजाब फेंक दिया गया। परिजन उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए हैं।

विज्ञापन


किफायत अली ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले अपना मकान गांव की ही एक महिला शबाना को बेचा था। आरोप है कि उसके परिवार के लोग बृहस्पतिवार को उसके घर पहुंचे और मकान खाली करने को कहा। उनका आरोप है कि उन्होंने कुछ दिन में मकान खाली करने के लिए कहा तो वह गाली गलौज करने लगे और उस पर तेजाब फेंक दिया। इससे वह 70 प्रतिशत झुलस गए।
विज्ञापन


उधर, महिला शबाना का कहना है कि उन्होंने इनसे मकान खरीदा था। बृहस्पतिवार को मकान खाली करने के लिए कहा तो झगड़ा करने लगे। उन्होंने तेजाब या कोई ज्वलनशील पदार्थ नहीं डाला है। थानाध्यक्ष का कहना है कि अभी घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के अनुरूप ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें