अलीगढ़ नगर निगम को स्मार्ट सिटी सड़कें हस्तांतरित करेगी। स्मार्ट सिटी के तहत सुरक्षा विहार से छर्रा अड्डा, ठंडी सड़क यूनिवर्सिटी सर्किल से तिकोना पार्क, आईजी सर्किल से मैरिस रोड, बारहद्वारी, रसलगंज मार्ग, तस्वीर महल से जेल रोड फ्लाईओवर तहसील तिराहा से जेल रोड फ्लाईओवर रेलवे क्रॉसिंग तक हस्तांतरित करने की कवायद तेज कर दी है।
नगर आयुक्त व स्मार्ट सिटी के सीईओ प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि डेवलपमेंट ऑफ कैरेजवे पैकेज-1 परियोजना के तहत सुरक्षा विहार से छर्रा अड्डा तक सड़क चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण, फुटपाथ निर्माण, स्ट्रीट लाइटिंग, भूमिगत कार्य किए गए हैं, जिसकी लागत 30.49 करोड़ है। पैकेज-2 के तहत ठंडी सड़क, यूनिवर्सिटी सर्किल, तिकोना पार्क, आईजी खान सर्किल, मैरिस रोड जंक्शन सहित विभिन्न मार्गों पर सड़क चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण, फुटपाथ व स्ट्रीट लाइटिंग कार्य किया गया है, जिसकी लागत 20.27 करोड़ रुपये है।
सड़कों को हस्तांतरित करने के लिए अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव की अध्यक्षता में महाप्रबंधक जल डॉ. पीके सिंह, मुख्य अभियंता बीके सिंह, अधिशासी अभियंता निर्माण विजेंद्र पाल, अधिशासी अभियंता यांत्रिक अजय कुमार सक्सेना अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तकनीकी प्रोजेक्ट इंजीनियर की समिति बनाई गई है। समिति मौके पर जाकर इन सड़कों का भौतिक सत्यापन करने के बाद नगर निगम स्तर से हस्तांतरित लेने की रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। इससे पहले रसलगंज फसाड इंप्रूवमेंट, जीआरसी, एफआरसी परियोजना हस्तांतरित हो चुकी है।