कार्यक्रम का संचालन राज नारायण सिंह और विजय गुप्ता ने किया। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार सिंह, सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह, तपस्या यादव, उप नगर आयुक्त अमित कुमार सिंह, मुख्य अभियंता बीके सिंह, एक्सईएन विजेंद्र पाल सिंह, एक्सईएन अजय कुमार सक्सेना, पशु कल्याण अधिकारी डॉ. राजेश वर्मा, कर अधीक्षक आरके कमल, बेचन प्रसाद, रजत सिंह, एहसान रब, देश दीपक आदि मौजूद रहे।
अगले साल दीपोत्सव पर एक लाख दीप जलाएंगे
अलीगढ़ महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि 51,000 दीपों और लेजर शो के साथ दीपोत्सव का प्रथम आयोजन अलीगढ़ के लिए गौरव का क्षण है। इसके लिए नगर आयुक्त और निगम की टीम बधाई के पात्र है। अगले वर्ष एक लाख दीपों के साथ और भव्य रूप में मनाया जाएगा। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि मात्र 15 दिन में इतने बड़े व भव्य आयोजन की रूप रेखा तैयार की गई। यह शहर का ऐतिहासिक कार्यक्रम है।