श्री वार्ष्णेय मंदिर देव दीपावली पर 11,111 दीपकों से जगमग हुआ। महाआरती में प्रभु से जगत की खुशहाली और सुख समृद्धि की प्रार्थना की गई। माता काली रंगोली सबके आकर्षण का केंद्र बनी रही और लोगों में इसके साथ मोबाइल से सेल्फी लेने की होड़ लगी रही। महाआरती में मंदिर के व्यवस्थापक राधे श्याम गुप्ता, शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा, एमएलसी ठाकुर मानवेंद्र प्रताप सिंह, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के गोविंद, राम जी, राहुल स्क्रैप, डॉक्टर उमा शंकर वार्ष्णेय, आकाशदीप वार्ष्णेय, मंदिर प्रवक्ता भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक आदि ने ठाकुर जी की आरती की। मंगलेश्वर महादेव मंदिर में 2100 दीपकों से विशेष श्रृंगार किया गया। बाबा मंगलेश्वर महादेव के श्रृंगार के साथ आरती व प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर अमित कुमार भारद्वाज, काकू मंगलेश्वर, केशव मंगलेश्वर, छोटू, हर्षित, श्याम सक्सेना, गोलू गौतम, गोपाल, गिन्नी, दिव्यांशु, शिवांश, मीडिया प्रभारी यश सक्सेना आदि थे।
यहां हुए आयोजन
भगवान परशुराम मंदिर आसना मथुरा रोड पर भगवान परशुराम सेवा ट्रस्ट एवं परशुराम सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने पीसी शर्मा के नेतृत्व में दीप प्रज्वलित कर भगवान की महाआरती की। टीकाराम मंदिर सेंटर प्वाइंट पर श्रद्धालुओं ने 1100 दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाया गया। रॉयल होम्स कॉलोनी स्थित श्री पंडोखर बालाजी मंदिर पर धूमधाम से देव दीपावली मनाई गई। इस अवसर पर दीपदान किया गया। आरुषि तिवारी, रिया, प्रियंका पांडेय, शालिनी गुप्ता ने आकर्षक रंगोली से व अरविंद तिवारी ने अपने भजनों से सबका मन मोह लिया। मंदिर के मुख्य पुजारी मुकेश गौड़ ने विधि- विधान से पूजन व आरती कर दीपदान उत्सव मनाया गया। यहां वीरेंद्र धुसिया, मनोज शर्मा, सचिन गुप्ता, सुनील कुमार, माधव, रूपा शर्मा, तनिष्क, अंशिका आदि थे।
श्री अखलेश और महादेव मंदिर में 1100 दीपकों से दीपदान किया गया। यहां अध्यक्ष सतीश गाैड़, सचिव मनोज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष बृजमोहन वार्ष्णेय, ज्ञानेंद्र गुप्ता, सत्येंद्र गुप्ता, प्रवीण वार्ष्णेय आदि थे। हनुमान सेवा मंडल के तत्वावधान में जयशिव मंदिर पर देव दिवाली धूमधाम से मनायी गई। श्रद्धालुओं ने यहां दीप जलाए और आतिशबाजी की गई। चंचल शर्मा ने भारत माता की रंगोली सजायी। आयोजन में मंडल संयोजक आनंद प्रकाश, व्यवस्था प्रमुख विकास गुप्ता, सह संयोजक दीन दयाल कौशिक, विजय गोस्वामी, सुभाष गुप्ता, विपिन कौशिक, राजू गुप्ता, अंजलि शर्मा आदि का सहयोग रहा।
राम लला की सजी रंगोली ने मोहा मन
अचल सरोवर पर छात्रा बरखा रावत के नेतृत्व में छात्राओं ने देव दीपावली पर्व पर रामलला की चूना, गुलाल की मदद से आकृति सजायी। जो सबके आकर्षण का केंद्र बनी रही।